फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मालब में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब में शुक्रवार को नई विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन दो वर्षों (2025- 27) के लिए हुआ। यह समिति शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित की गई है।
विज्ञापन

समिति पुनर्गठन के लिए सांझी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मालब गांव के सरपंच अल्ताफ हुसैन, गांव के प्रमुख लोग, अभिभावक व अध्यापकों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता वर्तमान एसएमसी प्रधान उमर मोहम्मद तथा जावेद ने की। सभी उपस्थित अभिभावकों ने निर्विरोध रूप से आगामी दो वर्ष के लिए प्राइमरी स्कूल के प्रधान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता साहुन खान तथा सीनियर सेकेंडरी में अरशद खान को चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश पांडे ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय की प्रगति और विद्यार्थियों के समग्र विकास में एसएमसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें