फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के लिए वन विभाग की जमीन की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन मिलते ही शुरू होगी पाइल टेस्टिंग, सिटी बस डिपो से भी जुड़ेगा स्टेशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को वन विभाग की जमीन का इंतजार है। स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जीएमआरएल ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है।
गुरुग्राम मेट्रो में पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी चरण में सेक्टर-10 में मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाना है जहां पर वन विभाग की जमीन है। जीएमआरएल को वन विभाग की करीब 720 वर्ग मीटर भूमि की जरूरत है। इस स्टेशन को प्रस्तावित सिटी बस सेवा के बस डिपो से भी जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को मेट्रो और बस सेवा की कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि,जीएमआरएल ने जल्द भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर हिमगिरी आश्रम की जमीन मिलने पर उसे तोड़ दिया गया है। यहां पर पाइल टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। हीरो होंडा से उमंग भारद्वार चौक के बीच बिजली सबस्टेशन और तार हैं। उन्हें हटाने या शिफ्ट करने का भी काम भी धीमा चल रहा है। संबंधित विभाग को तेजी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें