फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वन विभाग गंभीर ने पुलिस से की एफआईआर की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खोरी कलां के अरावली वन क्षेत्र में कूड़ा जलाने का मामला, जिला उपायुक्त ने दिए थे 15 दिन में कार्रवाई करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत खोरी कलां गांव स्थित अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूप से कूड़ा डालकर उसमें आग लगाने के मामले में वन विभाग पूरी तरह से गंभीर है। इस पर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए नामजद आरोपियों के विरुद्ध शिकायत देकर पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।

वहीं, इससे पहले जिला उपायुक्त भी वन विभाग को 15 दिन के अंतर्गत आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दे चुके हैं। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तावडू क्षेत्र के वन दरोगा की ओर से थाना तावडू सदर थाना पुलिस को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि दो मई 2025 को उन्हें सूचना मिली थी कि खोरी कलां के अरावली क्षेत्र में आग लगी थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खोरी कलां निवासी उस्मान और उनके करीबियों ने कूड़ा डालकर आग लगाई थी। इससे वन क्षेत्र की वनस्पति को नुकसान पहुंचा। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली और सबूत के तौर पर फोटोग्राफ भी लिए। विभाग ने वन क्षेत्र में आगजनी को गंभीर अपराध मानते हुए विभाग ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति और वन भूमि की रक्षा हेतु दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

हरियाणा राजस्थान सीमा पर हाल ही में राजस्थान के भिवाड़ी से कूड़ा लाकर अरावली क्षेत्र में फेंककर जलाने का मामला सामने आया था। इससे वन क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ मीडिया ने इसे प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन में गंभीरता दिखाते हुए तावडू एसडीएम के नेतृत्व में पांच विभागों की कमेटी जांच के लिए गठित कर दी। जांच कमेटी द्वारा मौके पर दो दिन तक निरीक्षण किया गया तो पता चला कि भिवाड़ी राजस्थान की औद्योगिक इकाइयों से कूड़ा लाकर हरियाणा सीमा में फेंका गया। भिवाड़ी से आने वाले वाहनों को चिन्हित किया गया और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।
जांच में यह भी सामने आया कि पंचायत विभाग की लापरवाही के चलते वन और पंचायत की भूमि में अवैध कबाड़ लाकर फेंका जा रहा था। वन विभाग ने तो गंभीरता दिखाई लेकिन पंचायत प्रतिनिधि इस मामले को लेकर निष्क्रिय रहे। वन क्षेत्र की आगजनी होने पर पेड़ पौधों को नुकसान हुआ। जांच रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपी गई जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए वन विभाग को 15 दिन के अंतर्गत कूड़ा फेंककर जलाने वालों की पहचान कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को शिकायत दे गई है। इस संदर्भ में पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियम अनुसार जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें