फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छेड़छाड़ मामले में विदेशी महिला ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में एक फिजियोथेरेपी क्लीनिक में दक्षिण कोरिया की महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में ट्रांसलेटर की मदद से अदालत में मंगलवार को बयान दर्ज हुए। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सात नवंबर को वह अपना उपचार करवाने के लिए क्लीनिक में गई थी। वहां मौजूद फिजियोथेरेपिस्ट ने उपचार के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। उसने विरोध किया तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसलेटर की मदद से पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कराए गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें