दिल्ली से सटी गुरुग्राम सिटी में रहने वाले विदेशी नागरिकों ने सफाई अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम में सड़कों और नालियों की सफाई कर रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
साइबर सिटी में काम करने वाले विदेशी युवाओं ने सोशल मीडिया पर लेट्स क्लीन नाम से ग्रुप बनाकर एमजी रोड और द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सेक्टर 47 में रहने वाले अमन वर्मा ने विदेशी युवाओं का सहयोग किया। सफाई अभियान में शामिल लोग विभिन्न देशों से थे।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के आयोजन पर सर्बिया के एक विदेशी नागरिक लाजर ने कहा कि सभी को अपने घर या दुकान के सामने दो मीटर की दूरी तक साफ रखना चाहिए। इतना तो हर कोई देश के लिए कर सकता है।
आगे कहा कि यह विचार इसलिए आया क्योंकि यह धरती बहुत खूबसूरत है। भारत अद्भुत है। बस एक ही समस्या है कि लोगों को अपने घर के बाहर की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है।
विज्ञापन
आगे कहा कि भारतीय लोग दुनिया के सबसे साफ-सुथरे लोगों में से हैं। लेकिन जब बात घर के बाहर की चीजों की आती है, तो उन्हें लगता है कि यह उनका मुद्दा नहीं है। हमें इसे बदलना होगा। मैंने यह अभियान सिर्फ 10 दिन पहले शुरू किया। इससे पहले, मैं पूरे भारत में, जैसे तमिलनाडु, बंगलूरू और ऋषिकेश में रहा और वहां छोटे-छोटे सफाई अभियान चलाए।