फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 4.86 ग्राम कोकीन के साथ विदेशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-17-18 यू-टर्न के पास से 4.86 ग्राम कोकीन के साथ अफ्रीकी मूल के नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वेस्ट अफ्रीका के देश कोत दिवोआरे निवासी अबोयु त्ररोरे के रूप में हुई है। वह नोएडा के सेक्टर-55 में रहता है। आरोपी के पास से पुलिस ने स्कूटी भी बरामद की है। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-17-18 थाना पुलिस ने एनडीपीएस धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी 2021 में भारत में टूरिस्ट वीजा पर आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में अंबाला जिले में मामला दर्ज हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें