- ज्यादा रुपये कमाने के लिए अवैध रूप से बेच रहे थे शराब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस ने बिना होलोग्राम की विदेशी शराब बरामद होने पर दो आरोपियों को 24 फरवरी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। 19 फरवरी के राजीव चौक पार्किंग में ठेका पर बिना होलोग्राम व ट्रैक एंड ट्रेस लेबल की 120 पेटियां शराब बरामद हुईं थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपियों की पहचान सेक्टर-4 निवासी दीपक चौधरी और वजीराबाद गांव निवासी सतीश कुमार (वर्तमान निवासी सेक्टर-52) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों ठेके के मालिक हैं। ज्यादा रुपये कमाने के लिए वे अवैध रूप विदेशी शराब बेच रहे थे। मामले में शिवाजी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।