फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होटल परिसर में विदेशी मेहमानों को घोड़ागाड़ी से घुमाया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मद शाहिद मेवाती
विज्ञापन

तावडू। होटल आईटीसी ग्रांड भारत में चौथी शेरपा बैठक में पहुंचने वाले विदेशी मेहमानों का हरियाणवी संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है।इससे जहां विदेशी मेहमान भी गदगद हैं तो नूंह प्रशासन भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। होटल में पहुंचने वाले सभी विदेशी मेहमानों को घोड़ागाड़ी में घुमाया जा रहा है। घोड़ागाड़ी को देश की पुरानी संस्कृति माना गया है।
विज्ञापन


आईटीसी होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, जी-20 देश के आने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के लिए घोड़ागाड़ी के अलावा बैटरी से चलने वाली गाड़ी भी है, लेकिन वह घोड़ागाड़ी की सवारी ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बेहद खूबसूरत तरीके से भारतीय सभ्यता के मुताबिक सजी हुई घोड़ागाड़ी में विदेशी मेहमान अपने ठहरने वाले कमरों में इसी में सवार होकर पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि होटल प्रबंधन द्वारा मेजबानी करने के साथ-साथ नूंह जिला प्रशासन भी विदेशी मेहमानों की मेजबानी में और खातिरदारी में जुटा हुआ है। होटल लेमन ट्री और आईटीसी स्टाफ को भी नूंह जिला प्रशासन द्वारा ही पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


फोटो:- विदेशी मेहमानों को घूमने के लिए तैयार खड़ी घोड़ागाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें