फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। कस्बे में मोबाइल दुकान संचालक के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। गांव तेड निवासी तय्यब पुत्र जहाज खां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अस्थल मंदिर पिनगवां के पास तैयब ए वन मोबाइल शॉप नाम से मोबाइल की दुकान है। चार मई को कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। उस समय दुकान पर ताजिर और साबिर मौजूद थे। आरोप है कि वो लोग एक पुराना मोबाइल देकर नया फोन लेने की बात कर रहे थे। जब दुकान पर मौजूद युवकों ने मोबाइल का बिल मांगा तो कहासुनी हो गई। मामला शांत कर उन्हें वहां से भेज दिया गया। थोड़ी देर बाद वही लोग 6-7 अन्य साथियों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचे और दुकान के अंदर घुसकर मारपीट शुरू कर दी। दुकान में तोड़फोड़ करते हुए मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया। एक मोबाइल और करीब 4700 रुपये छीनने का भी आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें