फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट बेचने के नाम पर सेवानिवृत अधिकारी के साथ 83 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 20 Jul 2019 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर दंपती ने एजेंट के साथ मिलकर सेवानिवृत्त महिला अधिकारी के साथ 83 लाख की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने महिला से फ्लैट के नाम पर सौदा तय कर पेमेंट भी ले ली और फ्लैट भी नहीं दिया। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामला सही पाए जाने के बाद शुक्रवार शाम को सुशांत लोक थाना पुलिस ने आरोपी महिला निर्मला ढाका उसके पति विरेंद्र ढाका व एजेंट अमित गैरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद वैशाली निवासी मोनिका शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इसी वर्ष फरवरी में 99 एकड़ वेबसाइट के माध्यम से गुरुग्राम में फ्लैट देख रही थी। इसी दौरान उसे मैसर्स सैफरॉन टाइगर इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अमित गैरा ने कॉल किया। उसने खुद को रियल एस्टेट ब्रोकर (एजेंट) बताते हुए सेक्टर-43 गैलेक्सी अपार्टमेंट में निर्मला ढाका व विरेंद्र ढाका का फ्लैट बिकाऊ बताया।

फोन पर आपसी बातचीत के बाद महिला और उसके पति मुकेश शर्मा 19 मार्च को फ्लैट का सौदा करने आए। आरोपी दंपती और एजेंट अमित गैरा ने सौदा फाइनल कर दिया। उनकी बातों पर विश्वास करते हुए महिला ने 8 लाख का चैक और 75 लाख का नकद में भुगतान कर दिया। इसके बाद जल्द ही रजिस्ट्री करा कब्जा देने की बात तय की गई। महिला का आरोप है कि आरोपी दंपती और एजेंट ने मिलकर उन्हें अंधेरे में रखते हुए फ्लैट को किसी ओर को किराये पर दे दिया।
विज्ञापन


महिला को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मोबाइल नंबर ब्लॉक मार दिए। महिला ने इस संबंध में आर्थिक अपराध शाखा को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच को आगे बढ़ाया गया है। आरोपियों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें