- सड़क किनारे खाना बेचने वालों की बढ़ती संख्या से जाम, गंदगी और प्रदूषण की समस्या गहराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-47 क्षेत्र में फुटपाथों पर अवैध रूप से लग रही खाना बेचने वाली रेहड़ियों ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां बड़ी संख्या में रेहड़ी संचालक सड़क किनारे खाना बेच रहे हैं जिससे अतिक्रमण बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
स्थानीय निवासी अनुराग जोशी का कहना है कि शाम के समय इन रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी दिक्कतें आती हैं। लोगों का कहना है कि फुटपाथ पर रेहड़ियों ने कब्जा कर लिया है।
स्थानीय निवासी संदीप सिवाच ने बताया कि खाने के बाद डिस्पोजल प्लेट, चम्मच और गिलास सड़क पर फेंक दिए जाते हैं। इससे इलाके में गंदगी फैल रही है। कचरे के ढेर से दुर्गंध फैलती है जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी होती है।