फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप- ऑटो चालक अपहरण केस: आरोपी प्रिंस गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पूछताछ में खुलासा, पारिवारिक मामला बताकर कराया गया था अपहरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में ऑटो चालक मनोज और उसके दो बच्चों के अपहरण मामले में संलिप्त आरोपी प्रिंस को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर गुरुग्राम लाया है। आरोपी को 14 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने खुलासा किया कि इस अपहरण की साजिश मनमोहन (मृतक) ने रची थी। उसने तीन लोगों को इस काम के लिए बुलाया और इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए एक व्यक्ति को सबक सिखाने की बात कही थी। हालांकि, अपहरण के लिए तय रकम को लेकर पुलिस ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल को बरेली में हुई एक दुर्घटना में प्रिंस घायल हो गया था, जिसके चलते उसे रिमांड पर नहीं लिया जा सका। इसके बावजूद पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित मनोज के गुरुग्राम लौटने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल उसके छोटे बेटे की तबीयत खराब होने के कारण परिवार बरेली में ही है।
विज्ञापन

पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। - मनोज कुमार, इंस्पेक्टर व प्रभारी डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें