फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीज महोत्सव में गूंजे लोकगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में झूले, मेहंदी, लोकगीत और नृत्य के साथ तीज का कार्यक्रम हुआ। हरियाली तीज महोत्सव पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार दोपहर तीन बजे हुई। इस अवसर पर परिसर को फूलों से सजाया गया। राधा-शंकर और शिव-पार्वती की झांकियां बनाई गईं। लगभग 80 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोकगीत भी गूंजे। महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी और झूला-झूले। इस अवसर पर नानूराम जिंदल, निरंजन गुप्ता, बलराम गोयल, शालू गोयल, नरेश कुमार अग्रवाल और सोनू राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें