प्रतिमाह 8,000 आरटीएस कनेक्शन स्थापित करने का लक्ष्य, सभी महत्वपूर्ण मामलों की होगी दैनिक समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उपभोक्ता सेवाओं एवं विभिन्न प्राथमिकता वाले कार्यों की प्रतिदिन प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा पोर्टल की सुरक्षा, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कनेक्शन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शन और मुख्यमंत्री विंडो से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि डीएचबीवीएन का लक्ष्य प्रतिमाह लगभग 8,000 रूफटॉप सोलर (आरटीएस) कनेक्शन स्थापित करने का है। यह लक्ष्य प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रबंध निदेशक ने सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए चिन्हित भूमि का विवरण शीघ्र मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार को ओर गति मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को पीडीसीओ (परमानेंट डिस्कनेक्शन ऑर्डर) मामलों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही रूफटॉप सोलर (आरटीएस) कनेक्शनों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों की सराहना की और कहा कि वर्तमान गति को बनाए रखने के साथ-साथ इसमें और तेजी लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सेवा पोर्टल सुरक्षा, ईवी कनेक्शन, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विद्युत कनेक्शन, मुख्यमंत्री विंडो, पीडीसीओ मामलों और आरटीएस कनेक्शनों सहित सभी प्राथमिकता वाले विषयों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से