फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लाईओवर निर्माण बना आफत, धूल के गुबार से घुट रहा लोगों का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
धूल के कारण दुकानों में रखा सामान हो रहा गंदा, स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी आफत बन गया है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण गुरुग्राम से जयपुर जाने वाली दिशा में, बजाज शोरूम से लेकर मेहता किराना स्टोर तक के करीब 200 मीटर हिस्से में सड़क किनारे मिट्टी का अंबार लगा हुआ है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से यह मिट्टी उड़कर हवा में जहर घोल रही है, जिससे पूरी तरह दृश्यता प्रभावित हो रही है और दुकानों में धूल की मोटी परत जम रही है। नियमों को ताक पर रखकर बिना ग्रीन नेट के काम किया जा रहा है और पानी का छिड़काव भी ठप है। धूल के इस जानलेवा गुबार से स्थानीय लोगों का दम घुट रहा है और क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बिगड़ता जा रहा है।
-
नियमित पानी के छिड़काव की मांग

कई बार फ्लाईओवर का काम कर रहे ठेकेदार से सड़क पर पानी का छिड़काव करने के लिए कहा है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। -योगेंद्र यादव, दुकानदार
विज्ञापन


मुझे निर्माण कार्य से कोई परेशानी नहीं है। निर्माण स्थल पर ग्रीन नेट लगाया जाए, नियमित पानी का छिड़काव किया जाए और सड़क किनारे जमा मिट्टी को जल्द हटाया जाए। -ऋषि यादव

हम फ्लाईओवर निर्माण के खिलाफ नहीं हैं। विकास के लिए यह काम जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान आसपास के लोगों और दुकानदारों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। -अरुण यादव, दुकानदार
विज्ञापन


दिनभर धूल उड़ने से दुकानों में रखा सामान गंदा हो जाता है। दुकानदारों को धूल के बीच बैठकर काम करना पड़ रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी हुई है। -महेंद्र सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें