संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्वतंत्रता दिवस तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की याद में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नूंह शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नूंह की अनाजमंडी से यात्रा को शुरू होकर शहीदी पार्क खेड़ला मोड़ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन, पूर्व डिप्टी स्पीकर आज़ाद मोहम्मद, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, जिला महामंत्री रमेश मानूवास, हेमराज शर्मा, जिला संयोजक श्रीपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, नगर पालिका चेयरमैन संजय मनोचा,आस मोहम्मद सरपंच, नत्थूराम गुर्जर, दिनेश नागपाल सहित सैंकड़ों स्कूली बच्चों ने भाग लिया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि मेवात क्षेत्र के लोगों की देशभक्ति पूरे देश में कहीं नहीं मिलती।