फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राहगीर के साथ लूटपाट करने के दोषी को पांच साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
राह चलते लूट लिए थे बीस हजार, 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक साल पहले राहगीर के साथ लूट करने के मामले में गांव खांडसा के रहने वाले दोषी जयप्रकाश उर्फ जेपी को अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश जिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मेहला की अदालत ने दिया है।
विज्ञापन


थाना सेक्टर पुलिस को शिकायत मिली थी कि 27 जून 2023 को मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात व्यक्ति ने एक राहगीर से बीस हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। क्राइम ब्रांच के उप-निरीक्षक मंजीत सिंह व पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान जय प्रकाश उर्फ जेपी निवासी गांव खांडसा के रूप में हुई थी।पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर अदालत में पेश किए थे। जिसके आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें