पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बच्ची के पिता मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और परिवार के साथ सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में रहते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोस में रहने वाले रशिद के पास अरबी सीखने जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान रशिद ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी भी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।