फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध हथियारों के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार पिस्टल, एक कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद, कई आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार पिस्टल, एक देसी कट्टा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने झज्जर बाईपास रोड से झज्जर निवासी शुभम को एक पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-31 ने सेक्टर-32 क्षेत्र से बुलंदशहर निवासी दिशांत को पिस्टल के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि हथियार 55 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-17 ने बसई रेलवे ट्रैक के पास से कौशल कुमार पासवान को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर चोरी और शस्त्र अधिनियम के चार मामले पहले से दर्ज हैं। दूसरी ओर सेक्टर-31 की टीम ने रामलीला मैदान के पास से शमशेर सिंह उर्फ विक्की को पिस्टल सहित गिरफ्तार किया। अपराध शाखा पालम विहार ने देवीलाल पार्क क्षेत्र से शराफत उर्फ साकिर उर्फ काला को एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ काबू किया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की एक अन्य वारदात का भी खुलासा किया है। आरोपी पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

वर्जन:
पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें