फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वालों पर पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद ने की कार्रवाई, जुर्माने की अदायगी न करने पर आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगर परिषद ने अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वालों पर जुर्माना लगाया है। परिषद ऐसे तीन भवनों के मालिकों से 5 लाख 34 हजार का जुर्माना वसूलेगी। इसके लिए परिषद ने संबंधित भवनों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। जुर्माने की अदायगी न करने पर आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।
सोहना नगर परिषद ने अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वाले लोगों पर लगाम कसने की मुहिम छेड़ दी है। इसी कड़ी में परिषद की टीम ने सोहना-गुरुग्राम एलिवेटेड मार्ग पर परिषद सीमा क्षेत्र में पांच मकान व दुकानों को चिन्हित करके मालिकों को नोटिस जारी किया था। इस पर दो मकान मालिकों ने अवैध लगे विज्ञापनों को हटा लिया। परिषद ने तीन लोगों पर अवैध विज्ञापन लगाने पर 5 लाख 34 हजार 631 रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन

इसमें दुकानदार अमित पर सबसे ज्यादा तीन लाख 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सोनू पर 87 हजार 796 रुपये और नवीन पर एक लाख 25 हजार 835 रुपये का जुर्माना लगाया है। परिषद की इस कार्रवाई से अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वालों में हड़कंप है। बता दें कि सरकार ने विज्ञापन नीति निर्धारित की हुई है। इस नीति के तहत ही विज्ञापन लगाए जा सकते हैं। जिसकी एवज में परिषद शुल्क वसूलने की हकदार है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं जेई

नगर रिषद के जेई दिगंबर सिंह बताते हैं कि परिषद की अवैध रूप से विज्ञापन लगाने वालों पर पैनी नजर है। राजस्व का नुकसान पहुंचाने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जुर्माना न देने पर आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें