फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अस्पतालों में 15 से रोज टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में आगामी 15 मार्च से 5 अस्पतालों में सप्ताह के सातों दिन व 24 घंटे कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू होगा। कोरोना टीकाकरण की ऐसी सुविधा शुरू करने वाला गुरूग्राम जिला प्रदेश का पहला जिला होगा। जिन अस्पतालों में प्रतिदिन टीकाकरण की सुविधा मिलेगी, उनमें मेदांता मेडिसिटी, आर्टेमिस, फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल व मैक्स अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उक्त निर्णय कोविड रोकथाम के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने की। उन्होंने बताया कि लोगों को कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बैठक में बताया गया कि जिले के 22 सरकारी तथा 45 निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाता है जबकि निजी अस्पतालों में सोमवार से लेकर शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है। इन 45 अस्पतालों की सूची में 7 नए निजी अस्पताल भी जुड़ने जा रहे हैं। इनके प्रतिनिधियों को 12 मार्च शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के बावजूद जिले के सभी 22 सरकारी अस्पतालों तथा 44 निजी अस्पतालों में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
12 मार्च से शाम 5 से 9 बजे तक टीकाकरण की सुविधा
सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि 12 मार्च से जिले के 13 अस्पतालों में शाम 5 से 9 बजे तक का टीकाकरण का सांध्यकालीन सत्र भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बैठक में ही अस्पतालों के प्रतिनिधियों को इस बारे में निर्देश भी दिए। इनमें नागरिक अस्पताल सेक्टर-10, सेक्टर-31 पॉलीक्ली निक, मेदांता, आर्टेमिस, फोर्टिस मेमोरियल अस्पताल, मैक्स, नारायणा अस्पताल, पार्क अस्पताल, कल्याणी अस्पताल, सीके बिरला अस्पताल, पारस, सिग्नेचर अस्पताल तथा मीडोर अस्पताल शामिल हैं। सिविल सर्जन ने कहा कि अगर कोरोना मरीज बढ़ते हैं तो निजी अस्पतालों में पहले की तरह कोविड मरीजों के लिए आरक्षित बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आम जनता के लिए कोविड वैक्सीनेशन हेल्पलाइन नंबर (108) नंबर शुरू किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन का शेड्यूल, वैक्सीन लगवाने की जगहों, उसके साइड इफेक्ट या अन्य प्रभावों समेत कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।वहीं, मोबाइल नंबर- 7015663108 पर 24 घंटे जानकारी प्राप्त की जा सकती है जबकि 0124-2322412 पर सुबह 9 से शम 5 बजे तक ही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें