फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतर-जिला विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए पांच छात्राओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में इंटर कॉलेज विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की सृजनात्मक चिंतन क्षमता, विश्लेषणात्मक कौशल और लेखन दक्षता को विकसित करना तथा प्रोत्साहन देना था।


निबंध लेखन के लिए उच्च शिक्षा में बौद्धिक संपदा अधिकार, प्लानेट, पीपल एंड पॉलिसी, नॉट जस्ट प्रॉफिट, राष्ट्र की प्रगति में डिजिटल प्रौद्योगिकी की भूमिका और क्लाउड स्टोरेज का इतिहास, लाभ एवं सीमाएं जैसे विषय निर्धारित किए गए।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मलिक के मार्गदर्शन और विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना आनंद के संयोजन में हुए इस आयोजन में कुल 31 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी और प्राणीशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों के निबंधों का मूल्यांकन विषयवस्तु, भाषा-शैली, प्रस्तुतीकरण और तार्किक संगति के आधार पर किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता से पांच छात्राओं का चयन अंतर-जिला विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो आठ अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। चयनित छात्राओं में यशवानी (बीसीए, द्वितीय वर्ष), वसुंधरा (बीएससी रसायनशास्त्र ऑनर्स, प्रथम वर्ष), अर्चना (बीएससी मेडिकल, तृतीय वर्ष), रजनी (बीएससी भौतिक विज्ञान, द्वितीय वर्ष) और स्नेहा (बीएससी वनस्पति ऑनर्स, तृतीय वर्ष) शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें