फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निशुल्क खून जांच कराने के लिए पांच दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) की समस्या की समय रहते पहचान और उपचार के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल में निशुल्क खून जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत रोजाना 70 से 80 महिलाएं अपनी जांच करा रही हैं। विशेष अभियान के समापन में अब केवल पांच दिन शेष हैं। जांच के दौरान महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की जा रही है। जिन महिलाओं में सामान्य से कम हीमोग्लोबिन मिल रहा है, उन्हें आवश्यक दवाइयां और खानपान संबंधी परामर्श दिया जा रहा है। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी डाॅ. नवीन ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें