फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-52 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में मिले पांच मृत कौवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बर्ड फ्लू का जिले से अभी भले ही कोई मामला सामने न आया हो लेकिन जिस तरह से मरे हुए कौवे मिल रहे हैं, उससे वन विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-52 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में भी पांच मरे कौवे मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फौरन प्रशासन को दी, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन्य जीव विभाग के मुताबिक बर्ड फ्लू का जिले में अभी कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कुछ स्थानीय लोग सेक्टर-52 स्थित ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों ने देखा कि एक पेड़ के नीचे पांच कौए मरे पड़े हुए हैं। इसके बाद लोगों ने फोन कर प्रशासन को इसकी सूचना दी। वन्य जीव विभाग का कहना है कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। सेक्टर-52 के स्थानीय लोगों को बर्ड फ्लू की चिंता सताने लगी है। मालूम हो कि सुल्तानपुर पक्षी विहार में भी पिछले दिनों एक कौवा मरा मिला था।
कच्चा मांस खाते समय बरतें सावधानी -
बर्ड फ्लू के फैलने पर चिकन और अन्य पॉल्ट्री उत्पादों को खाने वाले लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसका कारण यह है कि पकाने से फ्लू नष्ट हो जाता है। इसके साथ ही जो बैक्टीरिया होते हैं वह भी पकाते समय खत्म हो जाते हैं लेकिन कच्चे चिकन को लेकर सावधानी जरूर बरतें। चिकन को पकाने वाले बर्तनों और रसोई को पूरी तरह से डिसइन्फेक्ट करें। जहां पर चिकन को रखा गया हो वहां सब्जियां या अन्य खाद्य पदार्थों को न रखें।
विज्ञापन

- डॉ. मंजीता नाथ दास, इंटरनल मेडिसिन, कोलंबिया एशिया अस्पताल
बर्ड फ्लू के समय अंडे से करें परहेज -
कच्चे मांस और अंडे को ऐसे समय में नहीं खाना चाहिए जब बर्ड फ्लू फैला हो। हम चिकन को पका कर खा सकते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से पका होता है और अभी तक ऐसा कोई मामला नहीं मिला हैं, जिसमें पॉल्ट्री से कुछ नुकसान हुआ हो। केवल चिड़ियों में यह फ्लू फैल रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. पी वेंकट, पारस अस्पताल गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें