फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधायक मामन खान की रेकी मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम एसटीएफ ने की कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के इशारे पर कर रहे थे काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर की रेकी करने के मामले में पांच बदमाशों को गुरुग्राम एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे सभी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के इशारे पर काम कर रहे थे। करीब 20 दिन पहले जिला पुलिस कप्तान ने सुरक्षा कारणों के चलते विधायक को रातोंरात उनके भादस गांव स्थित निवास से गुरुग्राम आवास पर शिफ्ट कराया था।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग विधायक की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जांच के दौरान एसटीएफ ने गुरुग्राम के शक्तिनगर से एक आरोपी ललित को पकड़ा था। ललित से पूछताछ करने पर चार अन्य बदमाशों गुरुग्राम के सागर, बिलासपुर के जगबीर, राजस्थान के राजू और पटौदी के परमजीत के नाम सामने आए। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने ललित की निशानदेही पर चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दें कि फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने विधानसभा में कहा था कि अगर मोनू मानेसर मेवात आया तो उसे प्याज की तरफ फोड़ दूंगा। इसके बाद वे लगातार चर्चाओं में बने रहे। 31 जुलाई के दंगों के बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वहीं, जनता के भारी समर्थन से उन्होंने दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद को हराते हुए करीब एक लाख मतों से कांग्रेस की सीट पर फिरोजपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। वर्तमान में विधायक की पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले में एसटीएफ के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। एसटीएफ द्वारा बदमाशों से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है कि रेकी के बाद विधायक मामन खान की हत्या की जिम्मेदारी किन शूटर्स को दी गई थी। एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन



एसटीएफ की टीम ने जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।
- प्रीतपाल सांगवान, डीएसपी एसटीएफ, गुरुग्राम




क्या कहते हैं मामन खान
मैं पूरी तरह गुरुग्राम आवास पर सुरक्षित हूं। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय पर उनके बीच रहता हूं। क्षेत्र के लोगों की आवाज को दबाने नहीं दिया जाएगा। समय-समय पर विधानसभा में क्षेत्र के लोगों की जायज मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें