फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भीख मांगने व बाल मजदूरी कर रहे 5 बच्चों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। मानव तस्करी निरोधक इकाई एमडीडी ऑफ इंडिया टीम ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से तावडू शहर में कार्रवाई करते हुए भीख मांगने एवं बाल मजदूरी में संलिप्त 5 बच्चों का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

रेस्क्यू के बाद सभी बच्चों को तावडू शहर थाना लाया गया, जहां उनकी डीडी एंट्री दर्ज की गई। इसके उपरांत बच्चों का सिविल हॉस्पिटल नूंह में मेडिकल परीक्षण कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां उनकी काउंसलिंग कराई गई। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार 2 बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि 3 बच्चों को आगे की देखरेख एवं संरक्षण के लिए पीसीआई बाल गृह तावडू भेजा गया। इस अभियान में एमडीडी ऑफ इंडिया टीम से नरेश और काउंसलर सुमन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें