फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से एक कार, 10 साइलेंसर, दो स्कूटी, टॉवर की दो बैट्री व 1130 रुपये की नकदी बरामद
विज्ञापन

अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग सीआईए की टीम ने आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ पूरी कर ली है। जिसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।



पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान बिट्टू निवासी सूरत नगर (गुरुग्राम), मोहम्मद यासिर निवासी गांव चंदेनी (नूंह), आदिल निवासी गांव चंदेनी (नूंह), विवेक कुमार निवासी गांव केशर गढ़ी जिला मथुरा (उत्तर-प्रदेश) व राहुल निवासी गांव खालौर जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, 10 साइलेंसर, दो स्कूटी, टॉवर की दो बैट्री व 1130 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएफ फेज-4 क्राइम ब्रांच ने आरोपी बिट्टू को थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम के क्षेत्र से गाड़ी के टायर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पालम विहार क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोहम्मद यासिर को थाना पालम विहार, गुरुग्राम के क्षेत्र से गाड़ी का साइलेंसर चोरी करने व थाना आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम के क्षेत्र से ऑटो का साइलेंसर चोरी करने के मामले में गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी आदिल को थाना सदर, गुरुग्राम के क्षेत्र से गाड़ी का साइलेंसर चोरी करने के मामले में गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी विवेक कुमार को थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम के क्षेत्र से टॉवर की बैट्री चोरी करने के मामले में हीरो होंडा चौक से व सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी राहुल को थाना न्यू कॉलोनी से स्कूटी चोरी करने के मामले में रामलीला मैदान सेक्टर-5, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी आदिल ने गुरुग्राम से चोरी की 14 अन्य वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें