फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बोरवेल लगाने वालों के साथ की मारपीट करने मामले में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बोरवेल लगाने वालों के साथ की मारपीट करने मामले में पांच गिरफ्तार
- बोरवेल लगाने पर मांगे थे 20 हजार रुपये, पालम विहार थाने की पुलिस कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर कई युवकों ने बोरवेल लगाने वालों के साथ 20 दिसंबर की रात को मारपीट करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों की पहचान एटा (उत्तर प्रदेश) के मित्रौल गांव निवासी सौरव, ओम विहार निवासी राहुल, काश गांव (उत्तर प्रदेश) के नवागांव निवासी हिमांशु, बिहार के गोपालगंज निवासी साेनू और एटा (उत्तर प्रदेश) के खुर्जा गांव निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। ये सभी गुरुग्राम में पालम विहार क्षेत्र में रह रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि धर्म कॉलाेनी, पालम विहार एक्सटेंशन निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीने के पानी के बोरवेल लगाने का काम करता है। जितेंद्र व हिमांशु नाम के युवक उससे बोरवेल लगाने पर 20 हजार रुपये गुंडा टैक्स मांगते हैं। 20 दिसंबर को जितेंद्र ने रुपये मांगे तो मनोज ने मना कर दिया था। ऐसे में मनोज के साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मारपीट करने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


प्रवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें