फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तावडू के पांच आंगनबाड़ी बनेंगे मॉडल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी ने निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक सुधार कार्यों का जायजा लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। बाल विकास एवं पोषण सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में तावडू क्षेत्र के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में उपमंडल अधिकारी तावडू जितेंद्र गर्ग ने मंगलवार को प्रस्तावित केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक सुधार कार्यों का जायजा लिया।
एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने बताया कि तावडू क्षेत्र में कुल 183 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से जोरासी, मोहम्मदपुर, पाड़ा, पचगांव और सुनारी गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार इन केंद्रों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि इन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान पेयजल, विद्युत आपूर्ति, भवन की स्थिति, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों के लिए खेल सामग्री, खेल क्षेत्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि केंद्र स्वयं के भवनों में संचालित हैं या किराये के भवनों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र में उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं का विस्तृत विवरण तैयार किया जाए, जिससे मॉडल केंद्रों के विकास की कार्ययोजना प्रभावी ढंग से बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों और आवश्यक सुधार कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर और आकर्षक वातावरण प्रदान करने वाले केंद्रों के रूप में विकसित करना है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा, बेहतर पोषण सेवाएं, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। जितेंद्र गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र बाल एवं मातृ कल्याण सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके सुदृढ़ीकरण से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें