फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई की पहली मेरिट सूची जारी

Wed, 28 Jun 2023 05:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई की पहली मेरिट सूची जारी
विज्ञापन

- राजकीय मॉडल आईटीआई में 454 और महिला आईटीआई में 92 सीटों पर विद्यार्थियों के नाम जारी
- दाखिले के लिए आज भी खुले रहेंगे संस्थान, 28 जून से एक जुलाई तक दस्तावेज का होगा सत्यापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची बुधवार को जारी हो गई। राजकीय माॅडल आईटीआई सेक्टर-14 में 25 ट्रेडों की 904 में से 454 सीटों और राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14 में 10 ट्रेडों की 252 में से 92 सीटों पर पहली मेरिट सूची के तहत विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। सूची के तहत विद्यार्थी 28 जून से एक जुलाई तक अपने दस्तावेज का सत्यापन करा सकेंगे। दो जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।

राजकीय महिला आईटीआई के प्राचार्य जेपी यादव ने बताया कि आईटीआई संस्थानों को बृहस्पतिवार को छुट्टी के दिन भी खोला जाएगा। मेरिट सूची में शामिल जो विद्यार्थी दाखिला लेने संस्थान पहुंचेंगे, उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज सही होंगे, उनको ऑनलाइन फीस जमा कराने की अनुमति दी जाएगी। जिन स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी दाखिला प्रक्रिया में लगी है, वे बृहस्पतिवार को संस्थान में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सात जुलाई को जारी होगी दूसरी सूची
संस्थानों को रिक्त सीटों को ब्योरा तीन जुलाई तक देना होगा। सात जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी, जिसके तहत 11 जुलाई तक दस्तावेज का सत्यापन व 12 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कराने की समय दिया जाएगा। संस्थानों को 13 जुलाई को रिक्त पदों की जानकारी देनी होगी। 18 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें 22 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। संस्थानों में रिक्त सीटों की जानकारी 24 जुलाई तक देनी होगी। 28 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी होगी, जिसमें चार अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कराकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें