गुरुग्राम। हरियाणा कुराश एसोसिएशन के संस्थापक एवं पूर्व जूडो कोच स्वर्गीय महताब सिंह की स्मृति में प्रथम महताब सिंह मेमोरियल कुराश ओपन टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। एमएस स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-110, सराय अलावर्दी गांव, बाबा प्रकाश पुरी के पास किया जा रहा है। इस ओपन टूर्नामेंट में विभिन्न आयु और भार वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। होनहार खिलाड़ी इस मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि यह स्वर्गीय महताब सिंह के खेल के प्रति समर्पण और उनकी हरियाणा कुराश संगठन के मार्गदर्शन में यह आयोजन राज्य में कुराश खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा। टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। संवाद