फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में हुई पहली कीमोथैरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के कैंसर डे केयर सेंटर में बुधवार को पहली बार कीमोथेरेपी सफलतापूर्वक की गई। इस सेंटर का उद्घाटन बीते माह चार फरवरी को सीएमओ डॉ. लोकवीर के नेतृत्व में किया गया था। सेंटर का संचालन एम्स बाढ़सा की कैंसर विशेषज्ञ टीम की देखरेख में किया जा रहा है, जिससे मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन




पहली कीमोथेरेपी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित 53 वर्षीय मरीज को दी गई, यह महिला की दूसरी कीमोथेरेपी है। इस सेंटर में मुख्य रूप से एम्स झज्जर से रेफर किए गए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां केवल दिन के समय ही उपचार की सुविधा उपलब्ध है और मरीजों को दी जाने वाली सभी दवाइयां पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इस दौरान डॉ. सुमेधा ने टीम के साथ मिलकर कीमोथेरेपी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। कार्यवाहक पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि यह सेंटर मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है और आगे भी इसी तरह विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें