फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों को दिया गया प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विश्व प्राथमिक चिकित्सा के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की ओर से जिलेभर में विभिन्न महाविद्यालयों और खेल परिसर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव महेश जोशी के निर्देशन और जिला उपायुक्त अजय कुमार और अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




जिला रेड क्रॉस प्रवक्ता विक्रम भटनागर ने राजकीय महाविद्यालय सुलतानपुर, रोहतास कुमार ने एनबीजीएसएम कॉलेज सोहना, नितिन ने द्रोणाचार्य महाविद्यालय और हरफूल सैनी ने खेल परिसर में खिलाड़ियों को प्राथमिक चिकित्सा के उपाय बताए। प्रशिक्षण में सीपीआर देने की विधि, रक्तस्राव रोकने के तरीके और आपात स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें