गुरुग्राम। साइबर सिटी में आए दिन कई लोग गाड़ी से स्टंट करते नजर आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी की छत पर पटाखे रखकर फोड़े जा रहे हैं। पटाखे ज्यादा ऊपर भी नहीं जा रहे थे। नीचे ही फटने से दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी।
द्वारका एक्सप्रेसवे पर रात के समय में बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी की छत पर लगातार पटाखे फोड़े जा रहे थे। दूसरी गाड़ी की सनरूफ खोलकर वीडियो बनाया गया। द्वारका एक्सप्रेसवे पर यह गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में व्यूज पाने के लिए युवा सड़कों पर ऐसे जोखिम भरे कदम उठाते हैं। संवाद