गुरुग्राम में आए दिन रील बनाने वालों के ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो अपने साथ दूसरों की जान को जोखिम में डाल देते हैं। ताजा मामला द्वारका एक्सप्रेस-वे पर देखा गया, जहां एक चलती गाड़ी से पटाखे फोड़े गए। वहीं एक शख्स दूसरी गाड़ी की छत से वीडियो बनाता हुआ दिखा।
नए युवाओं को सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए नए-नए तरीके अपनाते है, लेकिन साइबर सिटी में युवक आए दिन गाड़ी से स्टंट बाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी की छत पर पटाखे रखकर फोड़े जा रहे हैं। वह पटाखे ज्यादा ऊपर भी नहीं जा रहे। नीचे ही फटने से दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रात के समय में बिना नंबर की स्कार्पियो गाड़ी पर लगातार पटाखे फोड़े जा रही थी। गाड़ी पर कोई नंबर भी नहीं था। नई गाड़ी ही मानी जा रही है। गाड़ी पर पटाखे फोड़ते हुए की वीडियो दूसरी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर एक युवक बना रहा था।
एक्सप्रेसवे पर यह गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी। हाल ही में तेज रफ्तार में थार गाड़ी चलाने पर तीन युवतियों समेत दो युवकों की मौत हुई है। इसके बावजूद युवा वाहन चलाते हुए अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पा रहे हैं। लगातार यातायात पुलिस की तरफ से भी सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया व्यूज पाने के लिए उठाते है जोखिम
सोशल मीडिया प्लेटफोर्म में व्यूज पाने के लिए युवा सड़कों पर ऐसे जोखिम भरे कदम उठाते हैं। उन्हें नहीं पता कि उनकी गलती जिंदगी पर भी भारी पड़ सकती है। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें वीडियो बनाने के चक्कर में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।