फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक में तीसरे फ्लोर पर आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान जला, घटना में कोई हताहत नहीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र स्थित यू-ब्लॉक में बृहस्पतिवार की शाम को एक इमारत के तीसरे फ्लोर पर बने कमरे में आग लग गई। शाम करीब 5.45 बजे कमरे में आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी और डीएलएफ की एक दमकल गाड़ी माैके पर भेजी गई। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कमरे में रखा सारा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि यू-ब्लॉक में बनी इमारत के तीसरे फ्लोर के कमरे में आग लगने व धुआं निकलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इमारत में रहने वाले लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़कने लगी जिसके बाद फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी और डीएलएफ की एक दमकल गाड़ी माैके पर पहुंची। दमकल टीम ने कमरे में पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मियों ने कमरे के अंदर से रखे दो छोटे सिलिंडरों को बाहर निकाला। अगर इन सिलिंडर में आग लग जाती तो ब्लास्ट होने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव का कहना है कि तीसरे फ्लोर पर बने कमरे में लगी आग की घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। जांच के बाद ही कमरे में लगी आग के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें