फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दंपती पर झोंका फायर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना-फरीदाबाद रोड स्थित ठेटड़ गांव के पास कार सवार दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। विफल होने पर बदमाशों ने कार चालक पर गोली चला दी, जो कार के पिछले शीशे से लगते हुए अगले शीशे से बाहर निकल गई। घटना में कार सवार बाल-बाल बचे। इसके बाद फरीदाबाद और गुरुग्राम पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। काफी जद्दोजहद के बाद शनिवार को सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

वारदात 15 फरवरी की है। मूल रूप से रोहतक निवासी लोकेश कुमार अपनी पत्नी व चार वर्षीय बेटी के साथ कार में फरीदाबाद जा रहा था। सोहना से कुछ आगे ठेटड़ गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और चालक को कार रोकने का इशारा किया। जब लोकेश ने कार नहीं रोकी तो युवकों ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। वारदात की आशंका देखते हुए उन्होंने कार की गति बढ़ा दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कार पर गोली चला दी।
परिवार किसी तरह फरीदाबाद पहुंचा और रिश्तेदारों के माध्यम से पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर गुरुग्राम व फरीदाबाद पुलिस में सीमा विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार देर रात को निमोठ चौकी पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर आलाधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। निमोठ चौकी प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें