फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधवाड़ी में आग : धुएं से घुट रहा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लांट के कूड़े में 72 घंटे बाद भी निकल रहा धुआं, आसपास के क्षेत्र में लोगों का सांस लेना हुआ दूभर
विज्ञापन


बंधवाड़ी प्लांट में आठ दमकल गाड़ियां की गईं तैनात

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। बंधवाड़ी स्थित लैंडफिल साइट पर 72 घंटों के बाद भी आग पूरी तरह से बुझी नहीं है। ऐसे में प्लांट के आसपास की सोसाइटियों और गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दमकल विभाग की ओर से यहां आठ गाड़ियों को तैनात किया गया है। उधर लगातार धुएं की वजह से आसपास के लोगों का जीना दूभर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
मंगलवार शाम को भी जब जेसीबी व पॉकलेन मशीन कूड़े को हटा रही थीं तो नीचे से धधकती आग निकल रही थी। ऐसे में मौके पर मौजूद दमकल गाड़ियों से तुरंत पानी का छिड़काव करके आग को बुझा दिया जाता।
विज्ञापन

मंगलवार को दमकल विभाग के अधिकारियों ने बंधवाड़ी प्लांट का जायजा लिया। इस दौरान यहां कूड़े के ढेर से जगह-जगह से धुआं निकल रहा था। बंधवाड़ी प्लांट के पास आठ दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है और फायर कर्मियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सेक्टर-29 फायर स्टेशन से चार गाड़ियां, भीमनगर फायर स्टेशन से एक गाड़ी, उद्योग विहार स्टेशन से एक गाड़ी और मानेसर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौजूद हैं।
सेक्टर-29 फायर स्टेशन के सब ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। कूड़े से ढेर को जेसीबी मशीन से हटाने पर कुछ जगह धुआं निकलता है तो उस पर पानी का छिड़काव किया जाता है।

कूड़े के ढेर तक पहुंचना मुश्किल
दमकल विभाग की गाड़ियां कूड़े के पहाड़ पर नहीं चढ़ पा रही हैं क्योंकि एक तरफ लीचेट का पहाड़ है तो दूसरी तरफ कूड़े के पहाड़ की चढ़ाई है। पॉकलेन मशीनें भी दमकल गाड़ियों के पहाड़ पर चढ़ने के लिए रास्ता नहीं बना पा रही हैं। सेक्टर-29 फायर स्टेशन के सब ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि कूड़े पर पानी का छिड़काव होने के कारण आसपास कीचड़ बन चुका है। ऐसे में गाड़ियां कूड़े के पास जाती हैं ताे फंस जाती हैं, जिस कारण दूर से ही कूड़े पर पानी का छिड़काव करना पड़ रहा है।

धुएं से बढ़ा प्रदूषण का स्तर
बीते शनिवार की रात से लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैलने से प्रदूषण का स्तर बढ़ चुका है। कूड़ा जलने से निकलने वाले जहरीले धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ रहा है। धुएं के कारण सांस के रोगियों व बच्चों-बुजुर्गाें को काफी परेशानी हो रही है। बंधवाड़ी प्लांट के पास प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण गांव बंधवाड़ी, बालियावास, मांगर, ग्वाल पहाड़ी, न्यू ग्वाल पहाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में लोग समस्या से जूझ रहे हैं। काफी लोग अपने जानकारों या रिश्तेदारों के पास जाकर रहने को मजबूर हैं।




बंधवाड़ी में आगजनी से खत्तों में सड़ने लगा कूड़ा
कचरा निस्तारण प्रभावित होने से बेपटरी हुई उठान प्रक्रिया




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी प्लांट में बीते शनिवार की रात से कूड़े के पहाड़ में आगजनी की घटना के बाद से कूड़ा निस्तारण कार्य प्रभावित है। इससे शहर में बीते तीन में खत्तों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। कूड़े की बदबू से राहगीरों और आसपास के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, निगम अधिकारी कूड़े का उठान व निस्तारण कार्य बुधवार से सुचारु रूप से शुरु होने की बात कह रहे हैं।

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पिछले 10 वर्षों से कूड़े का निपटान नहीं होने के कारण यहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा है। साइट पर करीब 2200 टन कचरा प्रतिदिन बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पहुंच रहा है। इसमें से 1200 टन गुरुग्राम से पहुंचता है, जबकि फरीदाबाद में प्रतिदिन लगभग 1000 टन कचरा लैंडफिल साइट पर पहुंच रहा है।
निगम ने शुरुआत में कचरा साफ करने के लिए मार्च 2024 की समय सीमा तय की थी और फिर इसे बढ़ाकर दिसंबर 2024 कर दिया, लेकिन अब समय सीमा को फिर से बढ़ाया गया है। फिलहाल बंधवाड़ी में लगभग 11.40 लाख टन कूड़ा पड़ा है।
बीते शनिवार को बंधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ में आगजनी की घटना के बाद से तीन दिनों से कूड़े का निस्तारण कार्य प्रभावित है। इससे खत्तों से कचरा उठान कार्य भी बेपटरी हो गया। तीन दिनों से खत्तों पर कचरा डंप रहने से बदबू शुरू हो गई है। शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर दिखाई दिए। कूड़े के ढेर के आसपास बेसहारा मवेशियों की जमावड़ा रहा। इससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। इस दौरान अचानक मवेशी सामने आने से कई वाहन सवार हादसे का शिकार होते बचे।
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम के एक्सईएन (स्वच्छ भारत मिशन) निजेश कुमार ने बताया कि बंधवाड़ी प्लांट में कूड़े के पहाड़ में आग लगने से उठान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसे सुचारु करा दिया गया है। बुधवार से कचरा निस्तारण कार्य पटरी पर लौट जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें