फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चलती गाड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बुधवार की सुबह चलती हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियाें ने मौके पर पहुंचकर आग पर बुझाई, तब तक फॉर्च्यूनर गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। यह घटना धनवापुर गांव से खेड़की माजरा की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। द्वारका एक्सप्रेसवे करीब 100 मीटर पहले हुआ था।

द्वारका एक्सप्रेसवे के पास धनवापुर रोड पर बुधवार की सुबह करीब सात बजे चलती फॉर्च्यूनर गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार पीयूष अपने कार्यालय जा रहे थे। जब उन्होंने गाड़ी के बोनट से धुआं निकलता देखा तो वे गाड़ी को सड़क किनारे रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद गाड़ी में आग लगी गई। गाड़ी में आग लगने की सूचना भीमनगर फायर स्टेशन को दी गई तो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमनगर फायर स्टेशन के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि शुरुआती जांच में गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होना सामने आया है। जांच के बाद ही गाड़ी में आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें