फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सूखे पड़े दमकल के टैंक, कंपनियों ने भी खींचे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग में पानी का संकट गहराया, अधिकारियों का कहना, नहीं है बोर लगाने का बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त पानी की सुविधा का अभाव है। कंपनियों ने पानी का सहयोग देना बंद कर दिया है। इससे विभाग के समक्ष जल संकट गहरा गया है। दमकल विभाग के टैंक सूखे पड़े हैं, ऐसे में विभाग के लिए आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है।

अग्निशमन विभाग के बेड़े में 6 गाड़ियां हैं। एक गाड़ी में करीब 7 हजार लीटर पानी आता है। क्षेत्र में रवी की फसल की कटाई के समय गर्मी का तापमान बढ़ जाता है, जिससे आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। विभाग हर वर्ष गेहूं व सरसों की फसल कटाई के समय करीबन 50 आग लगने की घटनाओं पर काबू करता है लेकिन पानी न होने से विभाग के समक्ष काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


सोहना अग्निशमन विभाग को अभी तक रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित कंपनियों व सोसाइटियों से पानी का सहयोग मिल रहा था। अब कंपनी मालिकों व आरडब्ल्यूए एसोसिएशन ने भी पानी देना बंद कर दिया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के नजदीक लगे बोर को भी जनस्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक संस्था को सौंप दिया है।
विज्ञापन



विभाग के पास अपना पानी का बोर लगाने के लिए बजट नहीं है। उन्होंने नगरपरिषद व जनस्वास्थ्य विभाग से भी पानी सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। इसके अलावा विभाग कार्यालय के निकट लगे पानी के बोर को जनस्वास्थ्य विभाग ने सामाजिक संस्था को सौंप दिया है। इसके चलते विभाग के पानी की कमी हो रही है। - देवेंद्र सिंह, प्रभारी, अग्निशमन विभाग, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें