अन्य साधन जल्द होंगे पूरे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के दमकल केन्द्रों को शुक्रवार को फायर विभाग के निदेशक यशपाल यादव ने छह नए फायर टेंडर का तोहफा दिया है। निदेशक सेक्टर-29 दमकल केन्द्र में पहुंचे और दमकल विभाग की जरूरत व वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ फायर अधिकारी भी मौजूद रहे। फायर अधिकारी ने बताया कि अब दमकल विभाग के पास 30 से अधिक फायर टेंडर हो गए हैं। शहर के ऊंचे भवनों को देखते हुए जिला में सभी फायर स्टेशनों को एक-एक 50 से 90 मीटर की ऊंचाई वाले फायर प्लेटफार्म की जरूरत है। 90 मीटर से अधिक ऊंचाई के भवन हैं। इस अवसर पर फायर विभाग के डायरेक्टर यशपाल यादव ने बताया कि जल्द ही गुरुग्राम में जरूरत के अनुसार फायर प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएंगे।