संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लक्ष्मण विहार फेज-दो में रविवार रात को शिवमंदिर गली में सिलेंडर में गैस भरने वाली दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, अभी इस मामले में किसी व्यक्ति की चपेट में आने की बात सामने नहीं आई है। गली पतली होने के कारण राहत कार्य थोड़ा प्रभावित हो रहा है। श्रवण कुमार जैसवाल ने बताया कि रात करीब पौने आठ बजे अचानक से धमाके की आवाज आई थी। मौके पर जाकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी। उस दुकान में सिलेंडर में गैस भरने का काम किया जाता तो पड़ोसियों में भी डर का माहौल बन गया है।