फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दुकान की पहली मंजिल पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीप फ्रीजर रखे हुए थे, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
विज्ञापन

तीन दमकल गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर बाजार की सब्जी मंडी की एक दुकान की पहली मंजिल पर मंगलवार सुबह करीब 8.45 बजे आग लग गई। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने आग लगने की जानकारी दुकान के मालिक और दमकल विभाग को दी। भीमनगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सब्जी मंडी में राजू पनीर भंडार के नाम से एक दुकान है। इस दुकान में दूध से बने अन्य उत्पाद रखने के लिए कई डीप फ्रीजर लगे हुए हैं। मंगलवार सुबह दुकान की पहली मंजिल पर आग लगने से लपटें बाहर आ रही थीं। पहली मंजिल पर दुकान का काफी सामान पड़ा था। यह दुकान सुबह चार बजे खुल जाती है, ऐसे में दुकान में काफी कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। दुकान में आग लगते ही लोगों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को भेजा गया। इस घटना में दुकान की पहली मंजिल पर रखा सामान जल गया। हालांकि दमकल टीम ने समय पर पानी का छिड़काव करते हुए काफी सामान को बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें