फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी में मकान की लॉबी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना-गुरुग्राम रोड पर स्थित भोंडसी में बुधवार सुबह एक मकान की लॉबी में आग लग गई। आग लगने से फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती जांच में आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, यह मकान धर्मबीर चेयरमैन का है। सुबह करीब पांच बजे घर की लॉबी से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही घर में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी जयवीर भड़ाना ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें