फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोमतीनगर से खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के यात्रियों को भी मिलेगी आवागमन की सुविधा, चार ट्रिप में संचालित होगी ट्रेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे ने होली पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लंबे रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के गोमतीनगर से राजस्थान के खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 25 मार्च तक चार ट्रिप में चलेगी। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। ट्रेन का गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा।
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर-05023 तीन मार्च से 24 मार्च तक तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन (बुधवार) शाम 5.30 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नंबर-05024 चार मार्च को 25 मार्च तक चार ट्रिप में संचालित होगी। प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से शाम 6.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन (बृहस्पतिवार) सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमतीनगर से खातीपुरा तक संचालित होने वाली ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1.30 बजे ठहराव करेगी। वहीं, खातीपुरा से गोमतीनगर तक संचालित होने वाली ट्रेन 10.30 बजे ठहराव करेगी। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बदशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव रेलवे स्टेशन, रेवाड़ी जंक्शन, अलवर व बांदीकुई रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, चार सामान्य श्रेणी व दो गार्ड श्रेणी के डिब्बे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें