संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वार्ड-5 फ्रेंड्स कॉलोनी में बृहस्पतिवार को झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने से करीब पांच झुग्गी जल गई। पांच साल की बच्ची भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। हालांकि वक्त रहते आग पर काबू कर लिया गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सिलिंडर फटने की बात सामने आई है। दमकल विभाग से जयवीर का कहना है सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि बच्चे कुछ खाने के लिए बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक हुई और सिलिंडर फट गया। इसके चलते आग फैल गई।