फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएनजी की पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, दो कारें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की 10 गाड़ियाें ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आरडी सिटी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर पीएनजी की पाइपलाइन लीक होने से अचानक आग लग गई। उस समय पाइपलाइन के पास कुछ कारें खड़ी हुई थीं और कई लोग बैठे हुए थे।
पीएनजी की पाइपलाइन लीक होने से लगी आग ने पास खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। पाइपलाइन में आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर भाग गए। पीएनजी पाइप लाइन में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर अधिकारी जयनारायण ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर 2.10 बजे पीएनजी पाइप लाइन में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पीएनजी पाइपलाइन से गैस का प्रेशर काफी तेज था। ऐसे में पीएनजी गैस की सप्लाई बंद कराने के लिए संबंधित कार्यालय को सूचना भेजी गई। मौके पर पहुंची 10 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पाइपलाइन में गैस लीक होने से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आसपास का इलाका धुएं से भर गया। फायर विभाग की टीमों ने आसपास के 50 मीटर के दायरे को खाली करवा लिया, ताकि कोई हादसा न हो। इस हादसे में दो कारें जल गईं।
विज्ञापन

फायर अधिकारी जयनारायण ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सबसे पहले पीएनजी गैस की सप्लाई को बंद करवाया गया। गैस कंपनी के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन में गैस की आपूर्ति को रोका गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। फायर अधिकारी जयनारायण ने बताया कि अगर गैस सप्लाई को समय पर बंद न किया गया होता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। उन्होंने बताया कि फिलहाल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं और गैस कंपनी की इंजीनियर टीम मौके पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गैस कंपनी ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गड्ढा खोदते समय पीएनजी पाइपलाइन कटी
मानेसर के सेक्टर-6 के पास प्रेम मार्केट में बृहस्पतिवार की दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे नगर निगम मानेसर की टीम द्वारा जेसीबी से गड्ढा खोदने के दौरान पीएनजी की पाइपलाइन कट गई। गैस पाइपलाइन कटने से हड़कंप मच गया और इसके बारे में पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंच गईं। वहीं, हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन को पाइपलाइन कटने की सूचना दी तो उसकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने लगभग 45 मिनट में ही कटी पाइपलाइन को ठीक किया। आईएमटी मानेसर स्थित फायर स्टेशन के अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पाइपलाइन कटने से भारी मात्रा में पीएनजी गैस लीक हो रही थी। गनीमत रही कि पाइपलाइन कटने से आग नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें