फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Fire: पेंट गोदाम में और एचसीजी पाइप लाइन से गैस लीक होने से लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 16 Aug 2025 03:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई हैं। दोनों स्थानों पर आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई और आगम पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Gurugram Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को दो स्थानों पर आग लगने अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना में अतुल कटारिया चौक के पास एयरफोर्स स्टेशन के एम्युनेशन डिपो से कुछ मीटर दूर एक पेंट गोदाम में आग लग गई। वहीं, मानेसर क्षेत्र में एचसीजी पाइप लाइन से गैस लीक होने आग की लपटें उठने लगी थी। दोनों स्थानों पर आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई और आगम पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि पेंट गोदाम में रखा काफी सामान जलने से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे भीमनगर फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि एयरफोर्स के एम्युनेशन डिपो के 900 मीटर दायरे में बसी शीतला कॉलोनी स्थित एक पेंट गोदाम में आग गल गई। यहां सारा ज्वलनशील कैमिकल रखा हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आसपास के क्षेत्र में धुआं व आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। दमकल विभाग की टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारियों के अनुसार यहां सैकड़ों कैमिकल के ड्रम रखे हुए थे जिनके कारण आग तेजी से फैली, हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

भीमनगर फायर स्टेशन के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि पेंट गोदाम में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद पता लग पाएगा कि आखिर गोदाम में आग किस तरह से लगी। पेंट गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना मानेसर के आईएमटी सेक्टर-8 में हुई। वीवीडीएन कंपनी के पास से गुजर रही एचसीजी की पाइप लाइन से गैस लीक होने से आग लगी गई। पाइप लाइन लीक होने से आग लगने की सूचना मिलते ही मानेसर फायर विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। वहीं, एचसीजी के कार्यालय को लीकेज होने की सूचना देकर गैस आपूर्ति काे बंद कराया गया। ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

मानेसर फायर स्टेशन से ललित कुमार ने बताया कि एचसीजी की पाइप लीक होने से आग लग गई थी। समय रहते गैस आपूर्ति बंद करने से बड़ा हादसा होने से बच गया। एचसीजी की विशेषज्ञ टीम पाइप लाइन की लीकेज को बंद करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें