गुरुग्राम जिले के मैदावास गांव के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे गत्ते के गोदाम व कबाड़ में आग लग गई। एकदम से आग लगने से गोदाम के आसपास रह रहे लोगोंके अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई। दमकल विभाग के टीमें आग बुझाने की मशक्कत कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि गत्ते के गोदाम के साथ ही कबाड़ में काफी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से देखे जा सकते हैं, जिससे आसपास के रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
रात करीब 9 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई। जिसके बाद दमकल टीमों ने गत्ते के गोदाम व कबाड़ में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग फैलने के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर आसपास की झुग्गियों को खाली करवाया गया गया। देर रात तक दमकल टीमें आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं। फिलहाल इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कबाड़ के ढेर को हुए भारी नुकसान की आशंका है।
सेक्टर-29 फायर स्टेशन से अधिकारी मामचंद ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को भेजा गया है। दमकलकर्मियों द्वारा अभी भी आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर अन्य गाड़ियों को भेजने की जरूरत पड़ी तो दमकल गाड़ियों व टीमों को भेजा जाएगा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।