नोएडा। सेक्टर-10 स्थित एक गारमेंट्स फैक्टरी में रविवार शाम आग लग गई। आग लगने से आसपास धुंआ तेजी से फैलने लगा। हालांकि, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और कोई हताहत नहीं हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उद्यमी योगेश की सेक्टर-10 सी ब्लॉक में सिमरन क्रिएशन नाम से फैक्टरी है। रविवार शाम को अज्ञात कारण से आग लग गई थी। आग परिसर में पड़े कपड़े की कतरन के ढेर में लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यूरो